व्यवसाय और शिक्षा ऋण योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित, 15 जुलाई अंतिम तिथि
अलवर। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी श्रीमती सीमा कुमारी ने बताया कि राजस्थान अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड (आरएमएफडीसीसी) तथा राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विकास एवं वित्त निगम (एनएमडीएफसी) द्वारा संचालित व्यवसायिक एवं शिक्षा ऋण योजनाओं के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि ऋण प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से विकसित मिलान (MILAN – Minorities Loan Accounting Software) पोर्टल के माध्यम से आवेदन किए जा रहे हैं। पात्र आवेदक 15 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इन योजनाओं का लाभ अल्पसंख्यक समुदाय के अंतर्गत आने वाले मुस्लिम, सिख, ईसाई, जैन, बौद्ध एवं पारसी समुदाय के पात्र व्यक्तियों को दिया जाएगा। इच्छुक लाभार्थी व्यवसाय शुरू करने, स्वरोजगार को बढ़ावा देने अथवा शिक्षा संबंधी आवश्यकताओं के लिए निर्धारित योजनाओं के तहत आवेदन कर सकते हैं।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने पात्र अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करें, ताकि योजनाओं का लाभ समय पर प्राप्त किया जा सके।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

