More
    Homeराजस्थानअलवरअशोक जैन रिंकू निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए, वीतराग शासन गुरु परिवार की...

    अशोक जैन रिंकू निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए, वीतराग शासन गुरु परिवार की नई टीम घोषित

    शपथ ग्रहण समारोह में आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पदाधिकारियों ने ली जिम्मेदारी, आर्यिका आर्षमती माताजी का सानिध्य

    अलवर। श्री वीतराग शासन गुरु परिवार के चुनाव 26 जनवरी 2026 को संपन्न हुए, जिसमें सर्वसम्मति से अशोक जैन रिंकू को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने अपनी नवीन कार्यकारिणी का गठन कर संगठन को नई दिशा देने का संकल्प लिया।

    अध्यक्ष अशोक जैन रिंकू ने बताया कि नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, अहिंसा स्थल ढाई पेडी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भक्तांबर रचना, श्रीजी के अभिषेक एवं शांतिधारा से हुई। इसके पश्चात परम पूज्य नव चेतना प्रदायक राष्ट्र संत भट्टाचार्य श्री 108 ज्ञान सागर जी महाराज की अंतिम दीक्षित शिष्या परम पूज्य 105 आर्यिका आर्षमती माताजी के सानिध्य में सभी पदाधिकारियों को विधिवत शपथ दिलाई गई।

    समारोह के दौरान संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में जितेश जैन, मंत्री पुनीत जैन, कोषाध्यक्ष विकास जैन सहित कार्यकारिणी सदस्य अतुल जैन, लक्ष्मीकांत जैन, मुकेश जैन, अनिल जैन एवं लगभग 30 सदस्यों ने दायित्व संभालते हुए सेवा और समर्पण की शपथ ली।

    अध्यक्ष ने बताया कि श्री वीतराग शासन गुरु परिवार पिछले सात वर्षों से जैन संत-गुरु सेवा, धार्मिक कार्यक्रमों तथा सामाजिक परोपकार से जुड़े आयोजनों को निरंतर संचालित करता आ रहा है। भविष्य में भी समाजहित एवं धार्मिक जागरूकता के कार्यों को और अधिक विस्तार दिया जाएगा।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here