More
    Homeराजस्थानअलवरअस्पताल में लापरवाही का आरोप: बुजुर्ग महिला की मौत पर हंगामा

    अस्पताल में लापरवाही का आरोप: बुजुर्ग महिला की मौत पर हंगामा

    इलाज में लापरवाही का मामला: समय पर रेफर नहीं करने से मौत का आरोप

    अलवर। जिला अस्पताल एक बार फिर लापरवाही के आरोपों को लेकर विवादों में आ गया है। यहां उपचार के दौरान एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों में भारी आक्रोश फैल गया और अस्पताल प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े हो गए।

    मृतका की पहचान मीरा, निवासी बानसूर गोता शाहपुर के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, वह पिछले करीब एक सप्ताह से जिला अस्पताल अलवर में भर्ती थी और उसका उपचार चल रहा था।

    परिजनों ने आरोप लगाया कि पिछले दो दिनों से महिला की हालत लगातार गंभीर बनी हुई थी, लेकिन डॉक्टरों ने समय रहते उसे जयपुर रेफर नहीं किया। उनका कहना है कि यदि समय पर सही निर्णय लिया जाता, तो महिला की जान बचाई जा सकती थी।

    परिजनों का यह भी कहना है कि मरीज की स्थिति बिगड़ने के बावजूद डॉक्टरों ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। इलाज में देरी और लापरवाही के चलते अंततः महिला की मौत हो गई, जिससे परिजनों में रोष फैल गया।

    घटना के बाद अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। मामले ने तूल पकड़ लिया है और परिजन दोषी डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

    प्रमुख चिकित्सा अधिकारी पीसी सैनी ने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और यदि कोई दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here