More
    Homeराजस्थानअलवरअहिंसा स्थल पर सजेगा चातुर्मास, अलवर को मिलेगा संतों का सानिध्य

    अहिंसा स्थल पर सजेगा चातुर्मास, अलवर को मिलेगा संतों का सानिध्य

    जैन मुनि अभिनन्दन सागर महाराज का आगमन, चातुर्मास के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह

    अलवर। अलवर में इस वर्ष चातुर्मास के दौरान जैन संतों का विशेष सानिध्य प्राप्त हो रहा है। इसी क्रम में जैन मुनि अभिनन्दन सागर महाराज का अलवर आगमन हुआ है। उनका चातुर्मास जयपुर रोड स्थित अहिंसा स्थल दिगम्बर जैन मंदिर में आयोजित होगा।

    अहिंसा स्थल के प्रबंधक बच्चू सिंह जैन ने बताया कि मुनि अभिनन्दन सागर महाराज विहार करते हुए पहले जैन भवन पहुंचे और इसके बाद अहिंसा स्थल दिगम्बर जैन मंदिर में पधारे। यहां उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

    उन्होंने बताया कि चातुर्मास के दौरान श्रद्धालुओं को मुनिश्री के प्रवचनों, धार्मिक अनुष्ठानों और आध्यात्मिक मार्गदर्शन का लाभ प्राप्त होगा। दर्शन और आशीर्वाद के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु अहिंसा स्थल पहुंच रहे हैं।

    इस वर्ष अलवर जिले में अनेक स्थानों पर जैन संतों का चातुर्मास आयोजित किया जा रहा है। स्कीम नंबर-10 स्थित जैन भवन में मुनि सौम्य सागर महाराज ससंघ, शिवाजी पार्क स्थित दिगम्बर जैन मंदिर में मुनि सुभद्र सागर महाराज, नौगांवा में दिगम्बर जैनाचार्य ज्ञानभूषण महाराज तथा तिजारा में आचार्य विमर्श सागर महाराज का चातुर्मास आयोजित हो रहा है।

    अहिंसामृत वर्षायोग समिति का गठन

    स्थानीय जैन भवन में मुनि सौम्य सागर महाराज एवं मुनि निश्चल सागर महाराज के चातुर्मास की व्यवस्थाओं के लिए अहिंसामृत वर्षायोग समिति-2026 का गठन किया गया है। समिति का संयोजक अभिषेक जैन तथा सह-संयोजक राकेश जैन सोरखा को बनाया गया है।

    इसके अलावा कैलाश जैन को मंत्री और हुक्मचंद जैन बैराठ वालों को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। समिति के संयोजक अभिषेक जैन ने बताया कि विभिन्न व्यवस्थाओं के संचालन के लिए अलग-अलग समितियों का भी गठन किया गया है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here