अलवर में विभिन्न ट्रेड के अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा, कंपनियों ने इंटरव्यू लेकर किया चयन
अलवर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में कैंपस प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न ट्रेडों के प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए गए।
इस कैंप में फिटर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, इलेक्ट्रॉनिक्स, एमएमवी और डीजल मैकेनिक सहित कई ट्रेड के अभ्यर्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बड़ी संख्या में युवाओं की मौजूदगी से कैंप में काफी उत्साह का माहौल रहा।
वरिष्ठ निदेशक संजीव भार्गव ने बताया कि इस कैंप का मुख्य उद्देश्य युवाओं को प्रशिक्षण के बाद सीधे रोजगार से जोड़ना है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने कहा कि उद्योगों की मांग के अनुसार कुशल युवाओं को अवसर उपलब्ध कराना ही इस पहल का प्रमुख लक्ष्य है।
कैंप के दौरान विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों के इंटरव्यू लिए और उनकी योग्यता के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की।
इस प्रकार के आयोजनों से जिले के युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर मिल रहे हैं और उनके भविष्य को नई दिशा मिल रही है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


