More
    Homeराजस्थानअलवरआग की लपटों से मचा हड़कंप: खेड़ली में मंदिर के पास बना...

    आग की लपटों से मचा हड़कंप: खेड़ली में मंदिर के पास बना कमरा जलकर राख

    मंदिर के पास शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में साउंड सिस्टम, बाइक और 50 हजार की नगदी स्वाहा

    अलवर। जिले के खेड़ली कस्बे के डौरोली-केसरा रोड स्थित मंदिर के पास बने एक कमरे में देर रात अचानक भीषण आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। आगजनी की इस घटना में कमरे के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल, साइकिल, साउंड सिस्टम और 50 हजार रुपए की नगदी भी स्वाहा हो गई।

    जानकारी के अनुसार पीड़ित रामकिशोर सैनी पुत्र भूरियाराम सैनी कमरे में सो रहा था। कमरे के पास गुरु गोरखनाथ और जहारवीर बाबा का मंदिर बना हुआ है। रात करीब 2:30 बजे एक पड़ोसी शौच के लिए बाहर निकला तो उसने कमरे से उठती आग की तेज लपटें देखीं। इसके बाद उसने शोर मचाया, जिससे ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

    ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलती चली गई। सूचना मिलने पर नगरपालिका की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

    आगजनी की घटना में कमरे के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल, साइकिल, लकड़ी के तख्त और पूरा साउंड सिस्टम जलकर राख हो गया। पीड़ित रामकिशोर ने बताया कि वह किसी व्यक्ति से 50 हजार रुपए लेकर आया था, जिन्हें उसने अपनी शर्ट की जेब में रखा हुआ था। आग की चपेट में आने से नगदी भी जल गई।

    बताया जा रहा है कि रामकिशोर रात करीब 11 बजे कमरे पर आया था और वहीं सो गया था। वह इसी कमरे से पोस्ट ऑफिस का कार्य भी संचालित करता है। घटना की सूचना मिलने पर सरपंच उमेदी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

    प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। घटना के बाद पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here