More
    Homeराजस्थानजयपुरआचार्य प्रज्ञा सागर जी महाराज को समाज ने भेंट किया श्रीफल, श्योपुर...

    आचार्य प्रज्ञा सागर जी महाराज को समाज ने भेंट किया श्रीफल, श्योपुर मंगल प्रवेश को लेकर उत्साह

    प्रज्ञा सागर जी महाराज के आगमन की तैयारियां तेज, 21 जून को होगा भव्य मंगल प्रवेश

    जयपुर। तपोभूमि प्रणेता पूज्य आचार्य 108 श्री प्रज्ञा सागर जी महाराज के आगामी श्योपुर मंगल आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह और उल्लास का माहौल है। इसी क्रम में मंगलवार को दुर्गापुरा जैन मंदिर, जयपुर में विराजमान पूज्य गुरुदेव के श्रीचरणों में श्योपुर समाज के प्रतिनिधियों ने श्रीफल भेंट कर मंगल आगमन का विनम्र निवेदन किया।

    लगभग दस वर्षों के लंबे अंतराल के बाद आचार्य श्री प्रज्ञा सागर जी महाराज का श्योपुर में मंगल प्रवेश प्रस्तावित है। इसे लेकर समाज के विभिन्न संगठनों एवं श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार 21 जून 2026, रविवार प्रातः 7:00 बजे श्योपुर-प्रताप नगर दक्षिण संभाग में उनका भव्य मंगल प्रवेश होगा।

    राजस्थान जैन युवा महासभा दक्षिण संभाग के अध्यक्ष चेतन जैन निमोडिया ने बताया कि गुरुदेव के मंगल प्रवेश को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। समाज के विभिन्न संगठन, युवा मंडल और महिला मंडल आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

    इस अवसर पर प्रबंधकारिणी समिति के मंत्री नेमीचंद निमोडिया, उपाध्यक्ष मुकेश बनेठा, कोषाध्यक्ष सतीश जैन माधोराजपुरा, कार्यकारी सदस्य देवेंद्र बाकलीवाल, प्रवीण जैन, गोविंद जैन टोरड़ी, युवा मंडल अध्यक्ष निमेष गंगवाल, मंत्री अनीश जैन तथा महिला मंडल अध्यक्ष रत्नप्रभा पापड़ीवाल सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम में संरक्षक अशोक पापड़ीवाल, वरिष्ठजन राजेश हाड़ा, अशोक बाकलीवाल, अशोक छाबड़ा, प्रदीप पांड्या, डॉ. हिमांशु जैन, विनोद सेठी पीपला, कैलाश पचेवर, मनोज बाकलीवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने भी भाग लिया और गुरुदेव के मंगल प्रवेश को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

    समाज के पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया। उनका कहना है कि आचार्य श्री का मंगल आगमन क्षेत्र में धर्म प्रभावना, संस्कार जागरण और आध्यात्मिक चेतना के नए आयाम स्थापित करेगा।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here