More
    Homeराजस्थानअलवरआचार्य हस्ति चिकित्सालय में अब हर शनिवार मिलेगा मनोवैज्ञानिक परामर्श

    आचार्य हस्ति चिकित्सालय में अब हर शनिवार मिलेगा मनोवैज्ञानिक परामर्श

    एसएमएस अस्पताल जयपुर की काउंसलिंग एवं चाइल्ड साइकोलॉजिस्ट तपस्या भारद्वाज रियायती दरों पर देंगी सेवाएं

    अलवर। महावीर इंटरनेशनल अलवर केन्द्र द्वारा संचालित आचार्य हस्ति चिकित्सालय, 1 शान्तिकुंज, भवानी तोप सर्किल, मीनल होटल के पास, अलवर में अब प्रत्येक शनिवार को मनोवैज्ञानिक परामर्श की विशेष सुविधा उपलब्ध रहेगी।

    तपस्या भारद्वाज, जो एस. एम. एस. चिकित्सालय जयपुर में काउंसलिंग एवं चाइल्ड साइकोलॉजिस्ट के रूप में कार्यरत हैं, अब महावीर इंटरनेशनल केन्द्र, आचार्य हस्ति चिकित्सालय शांतिकुंज में हर शनिवार रियायती दरों पर परामर्श देंगी।

    केन्द्र अध्यक्ष वीर जिनेन्द्र जैन ने बताया कि वर्तमान समय में मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में विशेषज्ञ परामर्श की आवश्यकता पहले से अधिक महत्वपूर्ण हो गई है।

    इन समस्याओं पर मिलेगा विशेषज्ञ परामर्श

    तपस्या भारद्वाज द्वारा निम्न समस्याओं पर काउंसलिंग एवं थेरेपी दी जाएगी –

    • डिप्रेशन (अवसाद)

    • तनाव व एंजायटी

    • पैनिक अटैक

    • व्यक्तित्व एवं व्यवहार संबंधी कठिनाइयाँ

    • बच्चों की व्यवहार थेरेपी

    • पारिवारिक एवं वैवाहिक परामर्श

    • नशा मुक्ति परामर्श

    उन्होंने बताया कि सही समय पर मनोवैज्ञानिक परामर्श लेने से समस्या को बढ़ने से रोका जा सकता है और व्यक्ति के जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाया जा सकता है।

    महावीर इंटरनेशनल अलवर केन्द्र द्वारा यह पहल समाज के सभी वर्गों को सुलभ एवं रियायती दरों पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इच्छुक व्यक्ति प्रत्येक शनिवार को चिकित्सालय में संपर्क कर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here