More
    Homeराजस्थानअलवरआधी रात एटीएम पर धावा, उद्योग नगर में पूरी मशीन उखाड़ ले...

    आधी रात एटीएम पर धावा, उद्योग नगर में पूरी मशीन उखाड़ ले गए बदमाश

    लाखों की नकदी पर हाथ साफ, उद्योग नगर पुलिस जांच में जुटी

    अलवर। शहर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने एक साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए निजी एटीएम मशीन को ही उखाड़कर अपने साथ ले गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

    रामगढ़ के डिप्टी पिंटू कुमार के अनुसार रात करीब 12 बजे बदमाश एटीएम स्थल पर पहुंचे और कुछ ही समय में पूरी मशीन को उखाड़कर वाहन में डालकर फरार हो गए। वारदात को अंजाम देने के दौरान आरोपी वहां लगे सीसीटीवी कैमरे और रिकॉर्डिंग सिस्टम भी अपने साथ ले गए, ताकि उनकी पहचान न हो सके।

    चार लाख रुपये से अधिक की नकदी होने की आशंका

    प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एटीएम मशीन में करीब चार लाख रुपये से अधिक की नकदी मौजूद थी। सुबह घटना की सूचना मिलने पर उद्योग नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र से साक्ष्य जुटाने के साथ अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

    संगठित गिरोह पर पुलिस का शक

    पुलिस अधिकारियों का मानना है कि जिस तरीके से पूरी एटीएम मशीन को उखाड़कर ले जाया गया, उससे प्रतीत होता है कि वारदात किसी संगठित गिरोह ने पूर्व योजना और रेकी के बाद अंजाम दी है। मशीन को उखाड़ने और सीसीटीवी सिस्टम हटाने की कार्रवाई पेशेवर तरीके से की गई है।

    टोल नाकों और संदिग्ध वाहनों की जांच तेज

    उद्योग नगर थाना पुलिस आसपास के मार्गों, टोल प्लाजा और संदिग्ध वाहनों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों और उपलब्ध सुरागों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच विभिन्न पहलुओं से शुरू कर दी है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here