More
    Homeराजस्थानअलवरआपसी विवाद के बाद जहर सेवन से महिला की मौत, पांच बच्चों...

    आपसी विवाद के बाद जहर सेवन से महिला की मौत, पांच बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़

    जहर सेवन के बाद इलाज के दौरान मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस

    अलवर। जिले के बगड़ तिराया थाना क्षेत्र में एक महिला द्वारा जहरीला पदार्थ सेवन करने के बाद इलाज के दौरान मौत का मामला सामने आया है। इस दर्दनाक घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान ममता (38) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उमराली गांव की निवासी थी। उसकी शादी वर्ष 2010 में साडोली गांव में हुई थी और वह तभी से अपने ससुराल में रह रही थी। मृतका पांच बच्चों की मां थी, जिनका इस घटना के बाद रो-रोकर बुरा हाल है।

    परिजनों के अनुसार, 18 अप्रैल को किसी आपसी विवाद के चलते महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत अलवर के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार शुरू किया गया।

    हालांकि, उपचार के दौरान 20 अप्रैल को महिला ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही बगड़ तिराया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

    पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और बाद में शव परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है, ताकि घटना के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here