कालीबाई बटालियन में कांस्टेबल सामान्य व चालक पदों के लिए प्रक्रिया
अलवर। कालीबाई बटालियन आरएसी में कांस्टेबल (सामान्य) एवं कांस्टेबल (चालक) पदों की रिव्यू कार्यवाही में चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन के लिए 18 व 19 मार्च को प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को प्रातः 9:30 बजे कार्यालय कमाण्डेन्ट पांचवी बटालियन आरएसी जयपुर में उपस्थित होना होगा।
कार्यालय कमाण्डेन्ट पांचवी बटालियन आरएसी जयपुर के कमाण्डेन्ट चूनाराम जाट ने बताया कि 18 मार्च को कांस्टेबल सामान्य पद के क्रम संख्या 1 से 50 तक के अभ्यर्थियों तथा 19 मार्च को क्रम संख्या 51 से 108 तक के अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। वहीं कांस्टेबल चालक पद के क्रम संख्या 1 के चयनित अभ्यर्थी का सत्यापन भी 19 मार्च को किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि रिव्यू कार्यवाही में चयनित अभ्यर्थियों की सूची राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट एवं कार्यालय कमाण्डेन्ट पांचवी बटालियन आरएसी जयपुर के नोटिस बोर्ड पर उपलब्ध है।
अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक दस्तावेज
रिव्यू में चयनित अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण (दस्तावेज सत्यापन, चरित्र सत्यापन एवं स्वास्थ्य परीक्षण) हेतु सभी मूल दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा। इनमें शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), आर्थिक पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र, दो प्रतिष्ठित व्यक्तियों द्वारा जारी चरित्र प्रमाण पत्र, दहेज नहीं लेने का घोषणा पत्र, दो से अधिक संतान नहीं होने का शपथ पत्र, आपराधिक प्रकरण से संबंधित घोषणा, फोटोयुक्त पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, मूल निवास प्रमाण पत्र, वाहन चालक लाइसेंस (चालक पद हेतु), समान पात्रता परीक्षा-2024 उत्तीर्ण प्रमाण पत्र तथा भर्ती आवेदन पत्र की प्रति आदि शामिल हैं।
अभ्यर्थियों को सभी दस्तावेजों की स्वयं प्रमाणित एक-एक छायाप्रति भी साथ लानी होगी। निर्धारित तिथि व समय पर उपस्थित नहीं होने वाले अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया से वंचित किया जा सकता है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

