More
    Homeधर्म-समाजआर्यिका पूर्णमति माताजी को अलवर चातुर्मास हेतु श्रीफल भेंट

    आर्यिका पूर्णमति माताजी को अलवर चातुर्मास हेतु श्रीफल भेंट


    अलवर से जैन समाज का दल पहुंचा बद्रीनाथ

    अलवर। बद्रीनाथ (अष्टापद) पहुंचे दिगम्बर जैन समाज अलवर के एक प्रतिनिधि मंडल ने वहां विराजमान आर्यिका पूर्णमति माताजी को श्रीफल भेंट कर वर्ष 2026 का चातुर्मास अलवर में करने का आग्रह किया।

    दल का नेतृत्व मुकेश कुमार जैन, अध्यक्ष श्री दिगम्बर जैन अग्रवाल समाज, अलवर ने किया। इस दौरान महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने माताजी के समक्ष निवेदन करते हुए कहा कि वे वर्ष 2026 का चातुर्मास अलवर में करें और यहां के जैन धर्मावलंबियों को अपने सान्निध्य से लाभान्वित करें।

    इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने माताजी के जयकारे लगाए, वहीं आर्यिका पूर्णमति माताजी ने सभी सदस्यों को आशीर्वाद प्रदान किया। उल्लेखनीय है कि वे आचार्य विद्यासागर महाराज की सुशिष्या हैं। जैन पत्रकार महासंघ अलवर के जिला संयोजक हरीश जैन ने बताया कि अलवर में आर्यिका पूर्णमति माताजी का चातुर्मास कराने के लिए दिगम्बर जैन समाज पिछले करीब एक वर्ष से प्रयासरत है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here