More
    Homeराजस्थानअलवरआर्य नगर में उजाले की लौ जगी, विकास कार्यों का इंतजार जारी

    आर्य नगर में उजाले की लौ जगी, विकास कार्यों का इंतजार जारी

    अलवर के आर्य नगर में रोड लाइटें हुईं चालू, अब इंटरलॉकिंग सड़क और सफाई व्यवस्था की उठी मांग

    अलवर। अलवर शहर की आर्य नगर कॉलोनी में लंबे समय से अंधेरे की समस्या से जूझ रहे लोगों को अब आंशिक राहत मिली है। बाल भारती स्कूल के पीछे स्थित क्षेत्र में वर्षों बाद रोड लाइटें चालू होने से रात के समय आवागमन सुगम हुआ है। हालांकि स्थानीय नागरिकों का कहना है कि क्षेत्र में अब भी सफाई, इंटरलॉकिंग सड़क और जलभराव जैसी मूलभूत समस्याओं का समाधान होना बाकी है।

    स्थानीय निवासी एवं पत्रकार हरीश जैन ने बताया कि करीब 65 वर्ष पुरानी आर्य नगर कॉलोनी के इस हिस्से में लंबे समय तक पर्याप्त रोड लाइट व्यवस्था नहीं रही। पिछले करीब डेढ़ माह से तो जिन मार्गों पर स्ट्रीट लाइटें लगी थीं, वे भी खराब होने के कारण पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूबा हुआ था।

    उन्होंने बताया कि समस्या को लेकर विभिन्न समाचार पत्रों एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म मिशनसच न्यूज के माध्यम से जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकर्षित किया गया। इसके बाद अलवर शहर विधायक एवं राजस्थान सरकार में मंत्री संजय शर्मा तथा राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के संज्ञान में मामला आने पर रोड लाइटों की मरम्मत का कार्य कराया गया। साथ ही केशव वाटिका पार्क की लाइटें भी चालू कर दी गईं, जिससे क्षेत्रवासियों को काफी राहत मिली है।

    गंदगी, इंटरलॉकिंग सड़क और जलभराव अब भी बड़ी समस्या

    स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे उगी झाड़ियां और जंगली पेड़ों के कारण क्षेत्र में गंदगी बनी हुई है। इससे दुर्गंध फैलने के साथ-साथ असामाजिक तत्वों की आवाजाही और खुले में शौच जैसी समस्याएं भी बढ़ रही हैं।

    निवासियों ने बताया कि कॉलोनी के अधिकांश हिस्सों में इंटरलॉकिंग टाइल्स का कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन बाल भारती के पीछे स्थित इस मार्ग पर अब तक कार्य नहीं कराया गया है। वहीं चक्की के सामने बारिश के दौरान जलभराव की समस्या भी लगातार बनी हुई है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती है।

    क्षेत्रवासियों ने नगर निगम से मांग की है कि रोड लाइट व्यवस्था के साथ-साथ सफाई अभियान चलाकर झाड़ियों की सफाई कराई जाए, इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया जाए तथा जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here