More
    Homeराजस्थानअलवरआवेदन का मौका: पारिवारिक न्यायालय में परामर्शदाता नियुक्ति के लिए आमंत्रण

    आवेदन का मौका: पारिवारिक न्यायालय में परामर्शदाता नियुक्ति के लिए आमंत्रण

    नियुक्ति के लिए आवेदन: योग्य अभ्यर्थी 28 अप्रैल तक कर सकते हैं अप्लाई

    अलवर स्थित पारिवारिक न्यायालय संख्या-02 में परामर्शदाता पदों पर नियुक्ति के लिए इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह नियुक्ति 2 वर्ष की अवधि के लिए की जाएगी।

    पारिवारिक न्यायालय संख्या-02 के न्यायाधीश के अनुसार, राजस्थान उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार न्यायालय में 2 परामर्शदाताओं की नियुक्ति की जानी है।

    इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में अपने आवेदन पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेजों एवं प्रमाण पत्रों की स्व-प्रमाणित प्रतियां संलग्न कर 28 अप्रैल 2026 तक पारिवारिक न्यायालय संख्या-02, अलवर में जमा कर सकते हैं।

    आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी, पात्रता, शर्तें एवं आवेदन प्रारूप जिला न्यायालय अलवर की आधिकारिक वेबसाइट https://alwar.dcourts.gov.in पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी आवेदन करने से पूर्व सभी दिशा-निर्देश ध्यानपूर्वक पढ़ लें।

    यह भर्ती उन अभ्यर्थियों के लिए अच्छा अवसर है जो न्यायिक प्रणाली के साथ जुड़कर समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान देना चाहते हैं।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here