More
    Homeराजस्थानअलवरइंडियन यूथ पार्लियामेंट-2026 के लिए मनु शर्मा का चयन

    इंडियन यूथ पार्लियामेंट-2026 के लिए मनु शर्मा का चयन

    राष्ट्रीय मंच पर संसदीय प्रणाली में भाग लेकर युवाओं के नेतृत्व कौशल का करेंगी प्रदर्शन

    अलवर। दा भारत स्काउट एंड गाइड (राजस्थान राज्य) का प्रतिनिधित्व करते हुए अलवर जिले की मनु शर्मा का चयन इंडियन यूथ पार्लियामेंट-2026 के लिए हुआ है। यह राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम 20 मार्च से 23 मार्च 2026 तक नागपुर में आयोजित किया जाएगा।

    स्काउट गाइड की सीओ श्रीमती विजयलक्ष्मी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन में देशभर से चयनित युवा प्रतिभागी भाग लेंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागी संसदीय प्रणाली के अंतर्गत विभिन्न राष्ट्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श, वाद-विवाद तथा नेतृत्व कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

    इस वर्ष कार्यक्रम का मुख्य विषय “इंडियन लैंग्वेज – विकसित भारत 2047” रखा गया है, जिसके माध्यम से युवाओं को देश के भविष्य निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

    मनु शर्मा ने बताया कि वे इस मंच के माध्यम से राजस्थान की संस्कृति, युवाओं की सोच एवं सामाजिक मूल्यों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी रूप से प्रस्तुत करने का प्रयास करेंगी।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here