More
    Homeइंदौर चातुर्मास के लिए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आचार्य वर्धमान सागर से किया...

    इंदौर चातुर्मास के लिए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आचार्य वर्धमान सागर से किया निवेदन

    आचार्य श्री ने कहा- संगठन में शक्ति, समयदान से ही संपन्न होंगे बड़े धर्मकार्य

    इंदौर। आगामी चातुर्मास इंदौर में करने के निवेदन के लिए दिगंबर जैन समाज के विभिन्न मंदिरों से जुड़े सैकड़ों श्रद्धालु सीकर पहुंचे। अंतर्मुखी मुनि श्री पूज्य सागर जी की प्रेरणा से भरत जैन जीरभार के नेतृत्व में समाजजनों ने वात्सल्य वारिधि पंचम पट्टाधीश राजकीय अतिथि 108 आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज के समक्ष चातुर्मास करने का निवेदन किया।

    इस अवसर पर आयोजित धर्मसभा में आचार्य श्री ने कहा कि संगठन में शक्ति होती है। संगठित होकर किए गए कार्यों से बड़े-बड़े लक्ष्य भी सहजता से पूरे किए जा सकते हैं। इंदौर धार्मिक, राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक दृष्टि से ऐतिहासिक नगर है। वहां का समाज धर्म को जानने, सुनने, समझने और जीवन में अपनाने की भावना रखता है।

    आचार्य श्री ने कहा कि चातुर्मास के लिए श्रीफल अर्पित करना और विभिन्न द्रव्यों से पूजन करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि सभी को समयदान देकर धर्मकार्यों में सहभागी बनना चाहिए। सम्यक कार्य-पद्धति ही संस्कृति है। इसलिए खान-पान, रहन-सहन और संस्कारों को धार्मिक बनाए रखना जरूरी है।

    इस अवसर पर रेखा जैन द्वारा संकलित पुस्तक ‘प्रवचनांश’ का विमोचन किया गया। अतिथियों ने पुस्तक आचार्य श्री को भेंट की। चातुर्मास निवेदन कार्यक्रम में इंदौर दिगंबर जैन समाज की ओर से भरत-ऋतु जैन, नमिष जैन, पूर्व मंत्री दिलीप राजपाल, मनोहर झांझरी, महावीर जैन, कैलाश वेद, निर्मल कासलीवाल, नकुल पाटोदी, डीके जैन, जितेंद्र जैन, जैनेश झांझरी, रेखा संजय जैन, श्रेष्ठी जैन, नवनीत जैन, कमल काला, होलास सोनी, योगेश जैन, संजय जैन, प्रफुल्ल जैन, प्रकाश जैन, अभय पाटोदी, कमलेश टीना जैन और राजेंद्र जैन सहित समाज के 110 प्रमुखजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here