27 मार्च इप्टा द्वारा रंगमंच और शांति विषय पर विचार गोष्ठी, कलाकारों की भागीदारी रहेगी
अलवर। विश्व रंगमंच दिवस के अवसर पर 27 मार्च को इप्टा अलवर द्वारा विचार गोष्ठी सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में आज इप्टा अलवर के कार्यकारिणी सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक बिजली घर चौराहे स्थित बिजली वर्कर्स फेडरेशन कार्यालय में आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता इप्टा के वरिष्ठ सदस्य जगदीश शर्मा ने की, जिसमें आगामी आयोजन की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी विश्व रंगमंच दिवस को अलवर के कला एवं रंगमंच से जुड़े साथियों तथा कला प्रेमियों की गरिमामय उपस्थिति में मनाया जाएगा।
कार्यक्रम के तहत अंतर्राष्ट्रीय संदेश का वाचन किया जाएगा। इसके साथ ही “विश्व रंगमंच और शांति” विषय पर एक विचार गोष्ठी आयोजित की जाएगी, जिसमें वक्ता वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों के संदर्भ में रंगमंच की भूमिका और शांति स्थापना में उसकी उपयोगिता पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।
आयोजकों ने बताया कि विश्व रंगमंच दिवस रंगमंच कला के महत्व, कलाकारों के योगदान और समाज में थिएटर की भूमिका को सम्मान देने का अवसर प्रदान करता है।
इस वर्ष यह आयोजन 27 मार्च 2026 को स्थानीय राज गुप्ता सभागार, बर्फखाना रोड, अलवर में सायं 5 बजे से आयोजित किया जाएगा।
बैठक में इप्टा अलवर के उपाध्यक्ष संदीप शर्मा, महासचिव राजेश महिवाल, वरिष्ठ रंगकर्मी महेंद्र सिंह, देवेंद्र शर्मा, उदय सिंह तथा श्रीमती मंजू चौहान सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


