More
    Homeराजस्थानअलवरई-केवाईसी से मिलेगा राशन का लाभ, उचित मूल्य की दुकानों पर शुरू...

    ई-केवाईसी से मिलेगा राशन का लाभ, उचित मूल्य की दुकानों पर शुरू हुई सुविधा

    ई-केवाईसी से नियमित होगा गेहूं वितरण, लाभार्थियों को एलपीजी सब्सिडी योजना का भी मिलेगा फायदा

    अलवर। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत पात्र लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी की प्रक्रिया को सरल बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने उचित मूल्य की दुकानों पर विशेष व्यवस्था शुरू की है। अब लाभार्थी अपने नजदीकी राशन विक्रेता के माध्यम से ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।

    जिला रसद अधिकारी महेश चंद शर्मा ने बताया कि जिन लाभार्थियों के परिवार के सदस्यों की ई-केवाईसी पूरी नहीं होने के कारण उनके लिए आवंटित गेहूं का वितरण अस्थायी रूप से रोक दिया गया था, वे अब राशन लेने के दौरान पॉस मशीन के माध्यम से अपने सभी सदस्यों की ई-केवाईसी करा सकते हैं। इससे उन्हें नियमित रूप से खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा सकेगा।

    उन्होंने बताया कि जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक अपने राशन कार्ड में परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड की सीडिंग नहीं करवाई है, उन्हें यह प्रक्रिया जल्द पूरी करनी चाहिए। इसके साथ ही एलपीजी आईडी को भी राशन कार्ड से जोड़ना आवश्यक है, ताकि मुख्यमंत्री रसोई गैस सब्सिडी योजना का लाभ आसानी से मिल सके।

    जिला रसद अधिकारी ने बताया कि सभी गैस एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रत्येक उपभोक्ता की गैस कनेक्शन डायरी पर अनिवार्य रूप से 14 अंकों की एलपीजी आईडी अंकित करें। इससे उपभोक्ताओं को योजना का लाभ लेने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

    उन्होंने सभी पात्र लाभार्थियों से जल्द से जल्द ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है, ताकि किसी भी परिवार को सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहना पड़े।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here