Homeउत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा जयपुर-रेवाड़ी-जयपुर रक्षाबंधन स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में... उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा जयपुर-रेवाड़ी-जयपुर रक्षाबंधन स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में एक ट्रिप का विस्तार
राजगढ़। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर यात्रियों की बढ़ी हुई भीड़ और सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने जयपुर-रेवाड़ी-जयपुर रक्षाबंधन स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में एक अतिरिक्त ट्रिप का विस्तार किया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी श्री शशि किरण के अनुसार:
गाड़ी संख्या 09701 — जयपुर-रेवाड़ी रक्षाबंधन स्पेशल:
यह विशेष ट्रेन 11 अगस्त 2025 को जयपुर से दोपहर 12:15 बजे रवाना होगी और 15:55 बजे रेवाड़ी पहुँचेगी।
गाड़ी संख्या 09702 — रेवाड़ी-जयपुर रक्षाबंधन स्पेशल:
यह ट्रेन 11 अगस्त 2025 को रेवाड़ी से 16:30 बजे रवाना होगी और 19:30 बजे जयपुर पहुँचेगी।
ठहराव वाले स्टेशन:
गांधीनगर जयपुर, गैटोर जगतपुरा, दौसा, बांदीकुई, राजगढ़, अलवर एवं खैरथल।
इस विशेष सेवा में 09 साधारण श्रेणी के कोच और 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 11 डिब्बे होंगे।
उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे इस विशेष सुविधा का लाभ उठाएं और समय से पहले टिकट बुक कर यात्रा सुनिश्चित करें।