More
    Homeराजस्थानउदयपुरउदयपुर साहित्यिक महोत्सव में सम्मानित हुईं डॉ. कुमकुम कपूर, मिला “साहित्य रत्न”...

    उदयपुर साहित्यिक महोत्सव में सम्मानित हुईं डॉ. कुमकुम कपूर, मिला “साहित्य रत्न” सम्मान

    अलवर की साहित्यकार को महोत्सव में मिला सम्मान, कवियों की रही गरिमामयी सहभागिता

    उदयपुर। अहं ब्रह्मास्मि फाउंडेशन एवं जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ के संयुक्त तत्वावधान में 10 से 12 अप्रैल 2026 तक विद्यापीठ के सभागार में आयोजित उदयपुर साहित्यिक महोत्सव में अलवर की सुप्रसिद्ध शिक्षाविद् एवं साहित्यकार डॉ. कुमकुम कपूर ने सहभागिता की।

    महोत्सव में डॉ. कपूर द्वारा प्रस्तुत रचना की उत्कंठ सराहना की गई। उनके उत्कृष्ट साहित्यिक योगदान के लिए उन्हें “साहित्य रत्न” सम्मान से सम्मानित किया गया।

    विशिष्ट अतिथियों ने बढ़ाई शोभा

    कार्यक्रम में राजस्थान की प्रतिष्ठित साहित्यकार शकुंतला सरूपरिया एवं राष्ट्रीय स्तर के जाने-माने कवि दिनेश सिंदल ने विशिष्ट अतिथि के रूप में सहभागिता करते हुए महोत्सव की गरिमा बढ़ाई।

    प्रभावशाली संचालन और अध्यक्षता

    कार्यक्रम का सफल एवं सशक्त संचालन अहं ब्रह्मास्मि फाउंडेशन के संरक्षक एवं साहित्यकार राजपाल यादव द्वारा किया गया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता फाउंडेशन की अध्यक्ष दीपशिखा श्रीवास्तव ने की।

    50 कवियों की रही सहभागिता

    महोत्सव में विभिन्न क्षेत्रों से आए लगभग 50 कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से साहित्यिक वातावरण को समृद्ध किया। कार्यक्रम में काव्य पाठ और साहित्यिक विमर्श के जरिए हिंदी साहित्य की विविध विधाओं को मंच मिला।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here