More
    Homeराजस्थानअलवरउद्योग संवाद में नई नीतियों का अनावरण

    उद्योग संवाद में नई नीतियों का अनावरण

    उद्योग विकास कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास से बढ़ी गति

    अलवर। राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में उद्यमी संवाद समारोह का जिला स्तरीय आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण किया गया।

    मुख्यमंत्री ने विभिन्न जिलों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े उद्योगपतियों से संवाद किया और इस दौरान तीन नई औद्योगिक नीतियों का अनावरण, विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास तथा लाभार्थियों को चेक, स्वीकृति पत्र और भूमि आवंटन पत्र वितरित किए।

    तीन नई औद्योगिक नीतियों का अनावरण

    राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री राजस्थान इंडस्ट्रियल पार्क प्रमोशन पॉलिसी, राजस्थान एयरोस्पेस एंड डिफेंस पॉलिसी तथा राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी का अनावरण किया।

    इसके साथ ही रीको औद्योगिक क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विकास से जुड़े 119 करोड़ रुपये लागत के 40 कार्यों का लोकार्पण तथा 226 करोड़ रुपये के 46 कार्यों का शिलान्यास भी किया गया।

    योजनाओं के लाभार्थियों को सौंपे चेक व स्वीकृति पत्र

    मुख्यमंत्री ने एकीकृत क्लस्टर विकास योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना तथा विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना के तहत लाभार्थियों को ऋण के चेक वितरित किए। इसके अतिरिक्त एमएसएमई नीति, निर्यात प्रोत्साहन नीति एवं आरएफसी की युवा उद्यम प्रोत्साहन योजना के तहत स्वीकृति पत्र और रीको ऋण स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए गए।

    जिला स्तरीय कार्यक्रम में एडीएम प्रथम बीना महावर, उपखंड अधिकारी माधव भारद्वाज, रीको प्रबंधक परेश सक्सेना, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र के महाप्रबंधक संजय प्रधान सहित विभिन्न औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here