More
    Homeधर्म-समाजउपाध्याय विज्ञानंदजी मुनिराज के सानिध्य में कार्यक्रम की स्मारिका का हुआ विमोचन

    उपाध्याय विज्ञानंदजी मुनिराज के सानिध्य में कार्यक्रम की स्मारिका का हुआ विमोचन

    उपाध्याय विज्ञानंदजी मुनिराज के सानिध्य में समवशरण कल्पद्रुम महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ की तैयारियां जोरों पर

     

     

    मिशन सच न्यूज़, अलवर। सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा 22 से 28 सितंबर तक आयोजित होने वाले 25 वें समवशरण कल्पद्रुम महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में सोमवार को उपाध्याय विज्ञानंदजी मुनिराज के सानिध्य में आयोजित विशेष बैठक में कार्यक्रम की स्मारिका का विमोचन किया गया।

    बैठक की शुरुआत नौ बार णमोकार मंत्र के जाप से हुई। इसके बाद अग्रवाल दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष मुकेश जैन की अध्यक्षता में सभा की कार्यवाही प्रारंभ की गई। बैठक में सैकड़ों साधार्मिक बंधु उपस्थित रहे।

    तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा

    कार्यक्रम का एजेंडा श्रीचंद्रप्रभु दिगंबर जैन पंचायती मंदिर के मंत्री रविंद्र जैन ने रखा। तत्पश्चात अध्यक्ष राजेंद्र जैन ने सभी उपस्थितजनों का स्वागत किया।
    विधान संबंधी तैयारियों का विस्तृत विवरण वर्षा योग समिति के संयोजक पवन जैन (चौधरी) ने प्रस्तुत किया।

    उन्होंने बताया कि 22 सितंबर को सुबह 7 बजे स्वर्ण रथ में श्रीजी की भव्य शोभायात्रा निकलेगी, जो श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन पंचायती मंदिर, मुंशी बाजार, त्रिपोलिया से प्रारंभ होकर होपसर्कस, घंटाघर, पंसारी बाजार, बस स्टैंड होते हुए जैन वाटिका नसियाजी पहुंचेगी। सभा में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि रथ यात्रा के दौरान जैन समाज के सभी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।

    सात दिवसीय कार्यक्रम

    सभी धार्मिक आयोजन 28 सितंबर तक जैन वाटिका नसियाजी में रहेंगे। आयोजन समिति के अनुसार अब तक 650 से अधिक साधर्मी बंधुओं ने प्रतिदिन लगभग 5 घंटे विधान में बैठने की सहमति दी है। सहसंयोजक दीवान सतीश जैन ने बताया कि सात दिवसीय कार्यक्रम की विभिन्न जिम्मेदारियां समाज के मंडलों को सौंपी गई हैं। श्रीजी की रथ यात्रा की व्यवस्था जैन मित्र मंडल के निर्देशन में होगी। रथ को हाथों से खींचने की जिम्मेदारी सीए महेश जैन और उनकी टीम को दी गई है।

    स्मारिका का विमोचन

    सोमवार को प्रातः काल प्रवचन के दौरान उपाध्याय विज्ञानंदजी मुनिराज के पावन सानिध्य में विधान की विस्तृत पत्रिका का विमोचन किया गया। अब यह पत्रिका सभी साधर्मी बंधुओं के लिए उपलब्ध है।

    आयोजन को सफल बनाने में जुटे पदाधिकारी

    इस महायज्ञ को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए समाज के विभिन्न पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूर्ण समर्पण से जुटे हुए हैं। राजेश जैन (बैंक वाले), सुमत जैन (बैंक वाले), पंकज जैन, अशोक जैन, अजीत जैन, रविकांत जैन, आशीष जैन, हिमांशु जैन, विशाल जैन, संजय जैन (प्रियंका गैस), बंटू जैन (प्रेस वाले) सहित अनेक लोग महायज्ञ की व्यवस्थाओं में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

     

     

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here