More
    Homeराजस्थानअलवरएक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) प्रदर्शनी एवं मेले का शुभारम्भ

    एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) प्रदर्शनी एवं मेले का शुभारम्भ

    प्रदर्शनी के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को मिलेगा नया बाजार

    अलवर। वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने राजस्थान दिवस 2026 के अवसर पर जिला प्रशासन एवं जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र द्वारा होटल मयूर में आयोजित पाँच दिवसीय ‘एक जिला एक उत्पाद’ (ओडीओपी) प्रदर्शनी एवं मेले का शुभारम्भ किया।

    इस अवसर पर राज्य मंत्री ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को विकसित राजस्थान के माध्यम से साकार करने की दिशा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सभी क्षेत्रों के सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ओडीओपी एवं पंच गौरव जैसे अभियान स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प कला और स्वरोजगार को बढ़ावा देकर विकास की अवधारणा को मजबूत बना रहे हैं।

    राज्य मंत्री ने डीआईसी के महाप्रबंधक को निर्देश दिए कि स्थानीय ऑटो कम्पोनेंट्स, एमएसएमई इकाइयों और हस्तशिल्पियों के उत्पादों के विपणन के लिए समुचित ब्रांडिंग व कार्ययोजना तैयार की जाए, ताकि उन्हें बेहतर मार्केटिंग प्लेटफार्म मिल सके। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे प्रदर्शनी का अवलोकन कर स्थानीय उत्पादों की खरीदारी कर हस्तशिल्पियों को प्रोत्साहित करें।

    जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक संजय प्रधान ने बताया कि यह प्रदर्शनी 19 मार्च तक प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से सायं 7 बजे तक होटल मयूर में आयोजित की जाएगी। प्रदर्शनी में कुल 25 स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें 9 ऑटो कम्पोनेंट्स इकाइयों, 4 एमएसएमई इकाइयों तथा 13 हस्तशिल्पियों के वुडन हैंडीक्राफ्ट, नागरा जूती, खादी उत्पाद एवं सजावटी सामान जैसे उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा है। आमजन इन उत्पादों को उचित मूल्य पर खरीद सकते हैं।

    इस दौरान रीको अलवर के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक परेश सक्सेना, अलवर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष निकुंज सांधी, संरक्षक राजेश गुप्ता, ऑटो कम्पोनेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक गुप्ता एवं राहुल गुप्ता, राजगढ़ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपेश शर्मा, मत्स्य उद्योग संघ के अध्यक्ष मनोज गुप्ता, लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष शशांक झालानी, मिनरल संघ के अध्यक्ष मनीष गुप्ता, अलवर जिला व्यापार महासंघ के अध्यक्ष रमेश जुनेजा सहित उद्योगपति, हस्तशिल्पी एवं आमजन उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here