More
    Homeराजस्थानअलवरकेंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने पश्चिम बंगाल से भेजी अलवर के नाम...

    केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने पश्चिम बंगाल से भेजी अलवर के नाम पाती

    अलवर व  भिवाड़ी में बुनियादी ढांचे को मजबूती, रोजगार और स्वच्छता को मिलेगा बढ़ावा

      https://www.facebook.com/share/p/1K4hSoAs2P/

    मिशनसच न्यूज, अलवर । लोकसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सांसद भूपेंद्र यादव ने इस माह का का अलवर के नाम पत्र जारी कर दिया है। इस पत्र में उन्होंने बताया है कि वे फिलहाल पश्चिम बंगाल के चुनाव में लगे हुए है। वहीं से अलवर वालों को राम राम भेजी है। पत्र में  उन्होंने बताया कि अलवर और रामगढ़ में वर्षों से जमा लिगेसी वेस्ट (पुराना कचरा) के वैज्ञानिक निस्तारण का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा, जिसके लिए नगर निगम को नोडल एजेंसी बनाया गया है।

    यह है पत्र

    पत्र में बताया गया कि इस पहल से न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि भूमि, जल और वायु प्रदूषण में कमी आएगी। साथ ही कचरे के पहाड़ हटने से जमीन का पुनः उपयोग संभव हो सकेगा, जिससे हरित क्षेत्र और सार्वजनिक सुविधाओं का विस्तार किया जा सकेगा।

    सांसद ने भिवाड़ी क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि करीब 8.16 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न परियोजनाएं संचालित हैं। समतल चौक से नीलम चौक तक नालियों, डिवाइडर और फुटपाथ का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, वहीं अन्य सड़कों और नालों का कार्य प्रगति पर है। साथ ही मॉडल रोड और साइकिल ट्रैक निर्माण कार्य भी आगामी महीनों में पूर्ण होने की संभावना है।

    उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से भिवाड़ी में जलभराव की समस्या कम होगी, यातायात व्यवस्था सुगम बनेगी और पर्यावरण अनुकूल परिवहन को बढ़ावा मिलेगा। इससे नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित और आधुनिक शहर का अनुभव मिलेगा।

    यह है पत्र

    पत्र में यह भी उल्लेख किया गया कि अलवर सरस डेयरी द्वारा शहर में नए आउटलेट खोले जा रहे हैं, जिससे स्थानीय पशुपालकों की आय में वृद्धि होगी और लोगों को शुद्ध उत्पाद उपलब्ध होंगे।

    सांसद भूपेंद्र यादव ने अंत में विश्वास जताया कि इन विकास कार्यों से क्षेत्र की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और आमजन के जीवन स्तर में सुधार आएगा।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here