More
    Homeराजस्थानखैरथल‘एक मुट्ठी दाना, हर चोंच दाना’ अभियान, पक्षियों के लिए लगाए 10...

    ‘एक मुट्ठी दाना, हर चोंच दाना’ अभियान, पक्षियों के लिए लगाए 10 परिंदे

    खैरथल में पक्षी संरक्षण का संदेश, दाना-पानी की व्यवस्था पर दिया जोर

    खैरथल। वार्ड संख्या 01 स्थित प्राचीन दुर्गा माता मंदिर के सामने अर्पण सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में “समरसता सेवा का आधार” की अनूठी पहल के तहत ‘एक मुट्ठी दाना, हर चोंच दाना’ अभियान आयोजित किया गया। अभियान के माध्यम से लोगों को पक्षी संरक्षण, जल संरक्षण और जीव सेवा का संदेश दिया गया।

    अर्पण सेवा फाउंडेशन की शालिनी यादव के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में पक्षियों के लिए 10 परिंदे लगाए गए तथा भोजन किट की व्यवस्था की गई। अभियान का उद्देश्य भीषण गर्मी के दौरान पक्षियों को दाना-पानी उपलब्ध कराना और आमजन को उनके संरक्षण के लिए प्रेरित करना रहा।

    शालिनी यादव ने बताया कि बढ़ती गर्मी के कारण पक्षियों के सामने पानी और भोजन का संकट उत्पन्न हो जाता है। इसे ध्यान में रखते हुए उनकी टीम लगातार जल संरक्षण, पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था तथा उनके आवास संरक्षण के कार्यों में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयासों से हजारों पक्षियों को जीवनदान दिया जा सकता है।

    कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पक्षियों के लिए नियमित रूप से पानी और दाना उपलब्ध कराने का संकल्प लिया तथा पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर भी चर्चा की।

    इस अवसर पर भाजपा नेता टिल्लू भाई किसान नेता, अधीक्षण अभियंता धर्मेन्द्र यादव, शालिनी यादव, डॉ. अनुराग कौशिक, सहायक अभियंता शक्ति सिंह मीणा, बाला प्रसाद सैनी (सेवानिवृत्त रेलवे सेक्शन ऑफिसर), मोहनलाल सैनी (सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी), पार्षद गुलशन सैनी, सुरेन्द्र सैनी, कृष्णकांत सैनी एवं साक्षी सैनी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम के माध्यम से लोगों से अपने घरों, दुकानों और सार्वजनिक स्थानों पर पक्षियों के लिए परिंदे लगाने तथा नियमित रूप से दाना-पानी की व्यवस्था करने की अपील भी की गई।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here