समारोह में प्रतिभा सम्मान के तहत 80 विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
खैरथल। एसबीआई की ओर से खैरथल स्थित होटल ग्रीनलैंड में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में क्षेत्र के 15 विद्यालयों के करीब 80 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों के अभिभावकों, बैंक ग्राहकों एवं बैंक कर्मचारियों सहित लगभग 300 लोगों की उपस्थिति रही। समारोह का माहौल उत्साह और प्रेरणा से भरपूर नजर आया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अतुल प्रकाश मौजूद रहे। इसके अलावा सीएमएचओ डॉ. अरविंद गेट एवं जिला शिक्षा अधिकारी रमेश मेघ ने भी कार्यक्रम में शिरकत कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
समारोह में एसबीआई के महाप्रबंधक सिद्धांत शेखर, सहायक महाप्रबंधक अजीत सिंह खरबंदा, एसबीआई ऑफिसर्स एसोसिएशन के क्षेत्रीय सचिव ओमपाल सिंह चौहान, मुख्य प्रबंधक मनोज निर्मल एवं उप प्रबंधक मेघसिंह बारेठ सहित बैंक के कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में एसबीआई स्टाफ सदस्य सुमन कुमार, कृष्णकांत मीणा, मुकेश कुमार चौधरी, हरजीत कौर, हर्षवर्धन, मोनिका सैनी, राजेन्द्र जाट, रामानंद, कंवलजीत सिंह, हनुमान, जसवंत, शेर सिंह और रामकेश का विशेष सहयोग रहा।
समारोह के दौरान अतिथियों ने विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उन्हें भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा के महत्व पर भी जोर दिया गया।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


