More
    Homeराजस्थानअलवरएसीबी की कार्रवाई में कांस्टेबल गिरफ्तार, ₹10 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा...

    एसीबी की कार्रवाई में कांस्टेबल गिरफ्तार, ₹10 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया

    गोलाकाबास चौकी में रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा, राजीनामा फाइल में लगाने के नाम पर मांगे थे पैसे

    अलवर। टहला थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी गोलाकाबास में तैनात एक कांस्टेबल को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने ₹10 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

    दौसा एसीबी के अधिकारी रविंद्र सिंह ने बताया कि परिवादी ने 6 मार्च को अपने माता-पिता और छोटे भाई के खिलाफ टहला थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था। बाद में दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से राजीनामा हो गया। इस राजीनामे को पुलिस की रक्षित पत्रावली में दर्ज कराने के लिए पुलिसकर्मियों द्वारा परिवादी से रिश्वत की मांग की गई।

    बताया गया कि इस मामले में हेड कांस्टेबल राम प्रकाश और कांस्टेबल रामनारायण ने परिवादी से ₹15 हजार रिश्वत लेने की बात तय की थी। मामले की जांच कांस्टेबल रामनारायण कर रहा था। परिवादी ने इसकी शिकायत एसीबी को दी, जिसके बाद एसीबी टीम ने शिकायत का सत्यापन किया।

    सत्यापन के बाद एसीबी ने ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई। बुधवार को जब गोलाकाबास पुलिस चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल राम प्रकाश ने परिवादी से ₹10 हजार की रिश्वत ली, उसी समय एसीबी टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

    एसीबी टीम द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की सख्त कार्रवाई की चर्चा हो रही है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here