More
    Homeराजस्थानअलवरऑपरेशन साइबर संग्राम 2.0 के तहत मोबाइल बरामद, 16 फोन मालिकों को...

    ऑपरेशन साइबर संग्राम 2.0 के तहत मोबाइल बरामद, 16 फोन मालिकों को लौटाए

    पुलिस की साइबर संग्राम कार्रवाई में लाखों के मोबाइल बरामद, CEIR पोर्टल से ट्रेस कर सौंपे

    अलवर। जिले के पुलिस थाना अरावली विहार ने ऑपरेशन साइबर संग्राम 2.0 के तहत उल्लेखनीय कार्रवाई करते हुए 16 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। इन मोबाइल फोन की कुल कीमत करीब 5 से 6 लाख रुपये बताई जा रही है।

    थाना प्रभारी रामेश्वर लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आईपीएस सुधीर चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रियंका रघुवंशी एवं वृत्ताधिकारी अंगद शर्मा के निर्देशन में की गई। पुलिस टीम ने CEIR पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर मोबाइल फोन ट्रेस कर उन्हें बरामद किया।

    पुलिस के अनुसार CEIR (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल दूरसंचार विभाग द्वारा संचालित एक महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म है, जिसके माध्यम से गुम हुए मोबाइल फोन को IMEI नंबर के जरिए ब्लॉक और ट्रैक किया जा सकता है।

    पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तुरंत CEIR पोर्टल, साइबर हेल्पलाइन 1930 या जिला हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई कर मोबाइल बरामद किया जा सके।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here