More
    Homeराजस्थानअलवरकठूमर के कांकरोली में बाबा भवादास मेले का समापन

    कठूमर के कांकरोली में बाबा भवादास मेले का समापन

    कठूमर के कांकरोली में बाबा भवादास के दो दिवसीय मेले के समापन पर रागनी प्रतियोगिता आयोजित हुई। सांसद संजना जाटव ने लोककला को सामाजिक समरसता का माध्यम बताया।

    मिशनसच न्यूज, कठूमर। कांकरोली गांव में बाबा भवादास के दो दिवसीय मेले का समापन भरतपुर सांसद संजना जाटव के मुख्य आतिथ्य में भव्य रागनी कंपीटिशन के साथ हुआ। कार्यक्रम में कांकरोली, ईसरोता, ईसरोती, मानखेड़ा सहित आसपास के कई गांवों से हजारों महिला-पुरुषों ने भाग लेकर लोकसंस्कृति और परंपरागत कला का आनंद लिया।

    कार्यक्रम के संयोजक सांसद प्रतिनिधि एवं पूर्व सरपंच प्रकाश कांकरोली ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मेला वर्षों पुरानी लोकपरंपरा का हिस्सा है, जो ग्रामीण संस्कृति और सामाजिक एकता को मजबूत करता है।

    सांसद संजना जाटव ने लोककला को बताया सामाजिक समरसता का माध्यम

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भरतपुर सांसद संजना जाटव ने कहा कि रागनी हमारी लोककला संस्कृति से गहराई से जुड़ी हुई है। यह कला आपसी भाईचारा, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा देती है। उन्होंने कहा कि कठूमर सहित भरतपुर क्षेत्र में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी और ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार प्राथमिकता पर किया जाएगा।

    कांग्रेस शासन में हुए विकास कार्यों का उल्लेख

    कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व सरपंच प्रकाश चौधरी ने कहा कि क्षेत्र में अधिकतर विकास कार्य कांग्रेस शासनकाल में हुए हैं। उन्होंने बताया कि सड़कों, बिजली, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार कर ग्रामीणों को बेहतर जीवन स्तर प्रदान किया गया है।

    कलाकारों ने ऐतिहासिक गाथाओं से बांधा समां

    रागनी प्रतियोगिता में विभिन्न कलाकार दलों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
    दीपा चौधरी (हरियाणा) और पार्टी ने शानदार लोकगायन प्रस्तुत किया। अजीत बैसला व पंडित उमाशंकर, कोमल चौधरी, छाया चौधरी, लोकेश चौधरी के दल ने महाराजा सूरजमल की ऐतिहासिक गाथा प्रस्तुत की। वहीं अनिल बैसला और पार्टी ने पिंगला, भर्तहरी एवं सत्यवान-सावित्री की लोकगाथाओं का सजीव मंचन कर खूब वाहवाही लूटी।

    कार्यक्रम में रहे अनेक गणमान्य उपस्थित

    इस अवसर पर प्रभारी सुरेश पूंछरी, खेरली ग्रामीण अध्यक्ष हरिकिशन मैनेजर, कठूमर अध्यक्ष राजवीर हुल्याना, समाजसेवी एवं युवा कांग्रेस नेता सोमेश्वर चौधरी, जयप्रकाश दीक्षित, शहर अध्यक्ष दिनेश गोयल, अजय जाटव, सुरेंद्र जाटव टिटपुरी, श्रीनिवास जाटव, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद बंसल, कांग्रेस नेता भूपेंद्र मैथना, कुलदीप चौधरी, संतोष ठेकेदार, कैलाश जनुथरिया, बच्चू सिंह इनद्रावली, शीशराम गुर्जर, रामवीर गुर्जर, सचिन मीणा गावडी, मोरध्वज रेला, भोलाराम शर्मा, सोनू सोती, विष्णु यादव, यूथ अध्यक्ष धर्मपाल नंगली, पूर्व डायरेक्टर महेंद्र सैनी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here