More
    Homeराजस्थानअलवरकठूमर गणगौर मेले में काव्य का जादू, रातभर गूंजती रही वाह-वाह

    कठूमर गणगौर मेले में काव्य का जादू, रातभर गूंजती रही वाह-वाह

    कवि सम्मेलन में सजी काव्य की महफिल, हास्य-ओज-श्रृंगार से मंत्रमुग्ध हुए श्रोता

    कठूमर। गणगौर मेले के उपलक्ष में रविवार देर रात तक चले भव्य कवि सम्मेलन में कवियों ने हास्य, गीत, पैरोडी, ओज और श्रृंगार रस की रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरी रात पंडाल ‘वाह-वाह’ की गूंज से सराबोर रहा।

    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक रमेश खींची की मौजूदगी में देश के जाने-माने राष्ट्रीय कवियों ने काव्य पाठ कर श्रोताओं को रोमांचित कर दिया।

    इस अवसर पर विधायक रमेश खींची, ईओ विक्रांत शर्मा, पूर्व चेयरमैन शेर सिंह मीना, गोपेश भारद्वाज, सुनील बजाज एवं मुरारी नाटोज ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहीं कवयित्री मंजू दीक्षित ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत कर कवि सम्मेलन का आगाज किया।

    कवि सम्मेलन में प्रताप फौजदार, कमलेश शर्मा, रविंद्र रवि, सुमित ओरक्षा, जगवीर राठी, निभा चौधरी, मंजू दीक्षित, ब्रजेंद्र सोनी, गीतकार ललित जैन ‘मधुर’, मारूति नंदन, अभिषेक अमर, मोहन सिंह निर्भीक, कृष्ण कन्हैया सहित अनेक कवियों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को देर रात तीन बजे तक बांधे रखा।

    कवि प्रताप फौजदार ने अपने हास्य-व्यंग्य से दर्शकों को खूब गुदगुदाया, वहीं सुमित ओरक्षा ने राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कविताओं से जोश भर दिया। गीतकार ललित जैन ‘मधुर’ ने अपने मधुर स्वर में श्रृंगार रस के गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

    वहीं कवि सुरेश सार्थक ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति से यह साबित कर दिया कि उनकी वाणी पर मां सरस्वती का विशेष आशीर्वाद है और उनकी कविताएं वास्तव में सार्थक हैं।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here