More
    Homeराजस्थानअलवरकठूमर: पचपदरा रिफाइनरी उद्घाटन का होगा लाइव प्रसारण, भाजपा कार्यकर्ताओं से पहुंचने...

    कठूमर: पचपदरा रिफाइनरी उद्घाटन का होगा लाइव प्रसारण, भाजपा कार्यकर्ताओं से पहुंचने की अपील

    पंचायत समिति परिसर में सुबह 9 बजे होगा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण, अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं से शामिल होने का आह्वान

    कठूमर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 4 जुलाई (शुक्रवार) को बाड़मेर स्थित पचपदरा रिफाइनरी के उद्घाटन कार्यक्रम का कठूमर में भी सीधा प्रसारण किया जाएगा। भाजपा मंडल कठूमर की ओर से पंचायत समिति परिसर में कार्यक्रम की तैयारियां की गई हैं, जहां कार्यकर्ता और आमजन लाइव प्रसारण देख सकेंगे।

    भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री सुबह 9:00 बजे पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर पंचायत समिति कठूमर परिसर में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा।

    उन्होंने भाजपा के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों से समय पर पंचायत समिति पहुंचकर इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पचपदरा रिफाइनरी परियोजना राजस्थान के औद्योगिक विकास और ऊर्जा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है तथा इससे प्रदेश के विकास को नई गति मिलेगी।

    भाजपा मंडल की ओर से सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here