More
    Homeराजस्थानअलवरकठूमर ब्लॉक की 46 ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा, योजनाओं पर...

    कठूमर ब्लॉक की 46 ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा, योजनाओं पर विस्तृत मंथन

    सई-टिटपुरी समेत ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा के जरिए PM आवास व स्वच्छ भारत मिशन पर विशेष चर्चा

    कठूमर। पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने और जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से शनिवार को तसई, टिटपुरी सहित कठूमर ब्लॉक की सभी 46 ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभाओं में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की भागीदारी देखने को मिली।

    विकास अधिकारी शिवराम मीना ने जानकारी देते हुए बताया कि इन ग्राम सभाओं में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण, मनरेगा, जल जीवन मिशन सहित विभिन्न केंद्रीय एवं राज्य सरकार की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों द्वारा योजनाओं की प्रगति, पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी गई।

    ग्राम सभाओं में लाभार्थियों के चयन में पारदर्शिता बनाए रखने और योजनाओं के शत-प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त करने पर विशेष जोर दिया गया। ग्रामीणों को जागरूक करते हुए बताया गया कि वे योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

    विशेष ग्राम सभा में तसई प्रशासक मुकेश सिंह चौहान, टिटपुरी प्रशासक हरवीर, ग्राम विकास अधिकारी सुरेंद्र कुमार सहित पंच, वार्ड पंच और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं भी रखीं और योजनाओं से जुड़े सुझाव प्रस्तुत किए।

    प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास प्लस सूची में नाम जोड़ने तथा स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण और ठोस कचरा प्रबंधन जैसे विषयों पर विशेष फोकस रखा गया।

    अधिकारियों ने बताया कि ग्राम सभा का मुख्य उद्देश्य योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता लाना और आमजन को जागरूक करना है, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी लाभ से वंचित न रहे। ग्रामीणों से अपील की गई कि वे ग्राम सभा में सक्रिय भागीदारी निभाएं और विकास कार्यों की निगरानी में सहयोग करें।

    ग्राम सभाओं में जनप्रतिनिधियों ने विकसित भारत के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि गांवों के विकास से ही देश का समग्र विकास संभव है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here