More
    Homeराजस्थानअलवरकठूमर में जैन संतों का मंगल प्रवेश, समाज ने किया भव्य स्वागत

    कठूमर में जैन संतों का मंगल प्रवेश, समाज ने किया भव्य स्वागत

    मंगल प्रवेश पर बैंड-बाजे और जयकारों से गूंजा कस्बा

    कठूमर। पट्टाचार्य 108 कल्याण सागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य पट्टाचार्य विनित सागर महाराज एवं अर्पण सागर महाराज का कठूमर कस्बे में बैंड-बाजे के साथ भव्य मंगल प्रवेश हुआ। मंगल प्रवेश के अवसर पर जैन और जैनेत्तर समाज के लोगों ने दोनों संतों का हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया।

    भरतपुर से विहार कर पहुंचे कठूमर

    जैन समाज के अध्यक्ष मुकेश जैन, मंत्री नरेश जैन और महिला अध्यक्ष इंद्रा जैन ने बताया कि दोनों संतों ने नगर भरतपुर से आहारचर्या के उपरांत कठूमर के लिए विहार किया।

    मंगलम पेट्रोल पंप पर धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ पाद प्रक्षालन एवं मंगल आरती कर संतों का अभिनंदन किया गया। जयकारों और भक्ति गीतों के बीच शोभायात्रा मुख्य बाजार से होते हुए आदिनाथ जैन मंदिर तक पहुंची।

    प्रवचन में दिया आस्था और सद्कर्म का संदेश

    आदिनाथ जैन मंदिर में आयोजित धर्मसभा में पट्टाचार्य विनित सागर महाराज ने प्रवचन देते हुए कहा कि जीवन में देव, शास्त्र और गुरु में अटूट आस्था रखनी चाहिए। सद्कर्मों से ही जीवन में कांति और शांति आती है।

    इस अवसर पर विजयपाल जैन, राहुल जैन, बबलू जैन, हर्ष, ब्रह्मचारी अमोलक प्रसाद जैन, विमल जैन, शीतल जैन, शिप्रा जैन, जितेंद्र जैन, अशोक जैन, मिथलेश जैन, मंजू जैन, वर्षा जैन, अंजू जैन, जूली जैन, मालती जैन, सविता जैन, पूनम जैन, सुशीला जैन, प्रियंका जैन, अर्चना जैन, रिंकी जैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

    संतों के मंगल प्रवेश से कठूमर का वातावरण भक्तिमय हो गया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here