नवकार कलश रथ का भव्य आगमन, जैन व जैनेत्तर समाज करेगा अभिनंदन
कठूमर। कस्बे में जैन समाज के लिए एक विशेष धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन के तत्वावधान में आयोजित विश्व नवकार दिवस 2.0 के प्रचार-प्रसार के क्रम में 27 मार्च को शाम 4 बजे नवकार कलश रथ का भव्य आगमन होगा। इस अवसर पर जैन एवं जैनेत्तर समाज के लोग मिलकर रथ का स्वागत और अभिनंदन करेंगे।
तैयारियां जोरों पर, समाज में उत्साह
इस आयोजन को लेकर सकल जैन समाज में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। जीतो टाउन प्रतिनिधि अशोक जैन और सोनेश जैन के अनुसार कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अध्यक्ष मुकेश जैन एवं महिला अध्यक्ष इंद्रा जैन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें आयोजन की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में समाज के सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं ताकि कार्यक्रम सुव्यवस्थित और भव्य तरीके से संपन्न हो सके।
विभिन्न मंदिरों में होगा भव्य स्वागत
जीतो महिला प्रतिनिधि पूनम जैन ने बताया कि 27 मार्च को नवकार कलश रथ का स्वागत जैन एवं जैनेत्तर समाज द्वारा
- श्री आदिनाथ जैन मंदिर, अहिंसा सर्किल, मुख्य बाजार
- श्री पार्श्वनाथ जैन मंदिर
सहित विभिन्न स्थानों पर किया जाएगा। इन स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित होंगे।
बाजार में निकलेगा रथ, बड़ी संख्या में जुटेंगे लोग
पूर्व अध्यक्ष विजयपाल जैन एवं बसंत कुमार जैन के अनुसार शाम 4 बजे से 5 बजे तक नवकार कलश रथ कठूमर बाजार में भ्रमण करेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोग इस धार्मिक आयोजन में भाग लेकर इसे सफल बनाएंगे।
महिला मंडल की शिप्रा जैन ने बताया कि कार्यक्रम में महिलाएं पिंक रंग की साड़ी एवं पुरुष सफेद कुर्ता-पायजामा या पेंट-शर्ट पहनकर शामिल होंगे, जिससे आयोजन की एकरूपता और भव्यता और बढ़ेगी।
मुख्यमंत्री ने जयपुर से दिखाई थी हरी झंडी
नवकार कलश रथ को राजस्थान के मुख्यमंत्री ने 1 मार्च को जयपुर में आयोजित जीतो टाउन प्रतिनिधि नेशनल कॉनक्लेव के दौरान हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इसके बाद यह रथ विभिन्न शहरों में पहुंचकर लोगों को 9 अप्रैल को मनाए जाने वाले विश्व नवकार दिवस के महत्व से अवगत करा रहा है।
9 अप्रैल को होगा सामूहिक नवकार महामंत्र जाप
जीतो प्रतिनिधि अशोक जैन के अनुसार 9 अप्रैल को विश्व नवकार दिवस के अवसर पर श्री जैन आदिनाथ मंदिर में सुबह 8:30 बजे से 9:36 बजे तक नवकार महामंत्र का सामूहिक जाप किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


