More
    Homeराजस्थानअलवरकठूमर में नवकार महामंत्र दिवस 9 अप्रैल को, जैन समाज की तैयारियां...

    कठूमर में नवकार महामंत्र दिवस 9 अप्रैल को, जैन समाज की तैयारियां पूरी

    जैन समाज की बैठक संपन्न, नवकार जाप में सैकड़ों श्रद्धालुओं के शामिल होने की तैयारी

    कठूमर। कस्बे में जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) के आह्वान पर सकल जैन समाज द्वारा 9 अप्रैल को विश्व नवकार महामंत्र दिवस मनाया जाएगा। इस आयोजन को लेकर आदिनाथ जैन मंदिर में जैन समाज के अध्यक्ष मुकेश जैन एवं महिला अध्यक्ष इंद्रा जैन की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई।

    बैठक में जीतो के टाउन प्रतिनिधि अशोक जैन, सोनेश जैन एवं पूनम जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि 9 अप्रैल को सुबह 8 बजे कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके बाद सुबह 9 बजकर 1 मिनट से 9 बजकर 36 मिनट तक नवकार महामंत्र का जाप किया जाएगा। लगभग 1 घंटा 36 मिनट चलने वाले इस विशेष जाप में जैन समाज के महिला, पुरुष एवं बच्चों सहित जैनेत्तर समाज के सैकड़ों लोग भाग लेंगे।

    प्रतिनिधियों ने बताया कि यह आयोजन केवल स्थानीय स्तर पर ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण विश्व में एक ही समय पर किया जाएगा। विश्व नवकार महामंत्र के इस सामूहिक जाप में करोड़ों लोग एक साथ शामिल होकर विश्व शांति और सभी प्राणियों के कल्याण की कामना करेंगे।

    उन्होंने बताया कि यह जाप किसी एक व्यक्ति विशेष के लिए नहीं बल्कि सम्पूर्ण मानवता एवं समस्त जीवों के कल्याण के उद्देश्य से किया जा रहा है। इसके माध्यम से शांति, सद्भाव, सत्य और अहिंसा का संदेश दिया जाएगा।

    बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आयोजन के दौरान जैन समाज के पुरुष सफेद परिधान तथा महिलाएं केसरिया परिधान में शामिल होंगी। आयोजन को लेकर जैन समाज के साथ-साथ सनातन धर्म के लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

    बैठक में जैन समाज के मंत्री नरेश जैन, कोषाध्यक्ष कैलाशचंद जैन, पूर्व अध्यक्ष विजयपाल जैन, सुरेश जैन (अध्यापक), पारस जैन, संजय जैन, अनिल रिंकू, देवेंद्र जैन (अध्यापक), महिला अध्यक्ष इंद्रा जैन, अनिता जैन एवं अर्चना जैन सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here