हर्षोल्लास से कार्यक्रम सम्पन्न, पंचायती राज व्यवस्था पर विचार-विमर्श
कठूमर। पंचायत समिति कार्यालय परिसर में बुधवार को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यालय के समस्त स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के तहत एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें पंचायती राज व्यवस्था की महत्ता पर विस्तार से चर्चा की गई। संगोष्ठी के दौरान विकास अधिकारी शिवराम मीणा ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था ग्रामीण विकास की रीढ़ है और मजबूत पंचायतें ही विकसित भारत का आधार बन सकती हैं।
उन्होंने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को पंचायतों की भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों को मिठाई वितरित कर खुशी साझा की गई।
इस अवसर पर अतिरिक्त विकास अधिकारी योगेश सैनी, योगेश टॉक, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर मनोज भारद्वाज, सहायक विकास अधिकारी विष्णु बंसल, शिवचरण मीणा, भगवान सहाय मीणा, कैलाश जाटव, महेश शर्मा, वरिष्ठ सहायक ओमवीर चौधरी, कनिष्ठ सहायक राहुल चौधरी, अजय, अरविंद, हितेश गोयल, मोहिनी, मिथिलेश, ग्राम विकास अधिकारी मुकेश शर्मा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
इसके अलावा नरेगा से मनीष सैनी, अनूप चौधरी, ऑपरेटर रिमांशु शर्मा, महेश एवं कर्मचारी उषा, मंजू सहित समस्त स्टाफ की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने पंचायती राज व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


