कठूमर विधायक रमेश खींची व पूर्व विधायक बनवारी लाल सिंघल रहे मुख्य अतिथि
कठूमर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत मंडल कठूमर की दो दिवसीय कार्यशाला का समापन विधायक रमेश खींची एवं पूर्व विधायक बनवारी लाल सिंघल के सानिध्य में सम्पन्न हुआ।
कार्यशाला के दौरान पूर्व विधायक बनवारी लाल सिंघल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक मजबूती और जनसेवा के मूल सिद्धांतों पर विस्तार से अपने विचार रखे। वहीं विधायक रमेश खींची ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार एवं पार्टी द्वारा किए गए कार्यों को बूथ स्तर तक पहुंचाकर जन-जन तक जानकारी पहुंचाने का कार्य करें।

कार्यक्रम में वर्ग प्रभारी प्रदीप जैन ने प्रमुख वक्ताओं शेर सिंह मीणा, सुनील बजाज, गोपेश भारद्वाज, उदय सिंह चौधरी एवं अनिल कौशिक को विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करने के लिए निर्देशित किया।
मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चौधरी ने कार्यशाला में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं वक्ताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में महिला मोर्चा संयोजक वर्षा जैन, मंडल महामंत्री नरेश गुर्जर, सरपंच कालूराम, हरवीर चौधरी, श्रीभान चौधरी, रणवीर चौधरी, समीर सिंह अरूबा, प्रकाश दुधेरी, दीपचंद चौधरी, सतवीर गुर्जर, सिकंदर गुर्जर, यादुराज, सतपाल किराड़, दिनेश जाटव, रमेश चौधरी, बदन सिंह सहित अनेक शक्ति केंद्र प्रभारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


