राजस्थान बोर्ड रिजल्ट में सौरभ सिंह 98.33% के साथ टॉप-5 में शामिल
कठूमर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा के घोषित परीक्षा परिणाम में गेैलेक्सी विद्या मंदिर (जीआईएस) ने जिला और प्रदेश स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है। संस्थान ने एक बार फिर उत्कृष्ट परिणाम देकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
जीआईएस के डायरेक्टर मनोज चौधरी ने बताया कि इस वर्ष भी संस्थान के विद्यार्थियों ने बेहतरीन अंक प्राप्त किए हैं। छात्र सौरभ सिंह ने 98.33 प्रतिशत अंक हासिल कर न केवल कठूमर, बल्कि पूरे प्रदेश में टॉप-5 में स्थान बनाया है।
इसके अलावा संस्थान की छात्रा नाइशा चौधरी ने 97.50 प्रतिशत, प्रशांत लेखी ने 97.00 प्रतिशत, वरुण ने 96.00 प्रतिशत और प्रतिभा कुमावत व सुनील चौधरी ने 95.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
विद्यार्थियों के इस शानदार प्रदर्शन पर स्कूल डायरेक्टर रमेश चौधरी और मनोज चौधरी ने खुशी जताते हुए सभी छात्रों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
संस्थान के इस बेहतरीन परिणाम से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और अभिभावकों में भी उत्साह देखा जा रहा है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


