More
    Homeराजस्थानअलवरकठूमर में मुनिसुव्रतनाथ मोक्ष कल्याणक पर विशेष पूजा

    कठूमर में मुनिसुव्रतनाथ मोक्ष कल्याणक पर विशेष पूजा

    मोक्ष कल्याणक अवसर पर अभिषेक, शांतिधारा और 108 अर्घ्य अर्पित

    कठूमर।  जैन धर्मावलंबियों ने शनिवार को जैन पंडित सोनेश कुमार जैन के सानिध्य में जैन धर्म के बीसवें तीर्थंकर भगवान मुनिसुव्रतनाथ का मोक्ष कल्याणक दिवस श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया।

    इस अवसर पर पुण्यार्जक मुकेश जैन व कपिल जैन द्वारा आदिनाथ जैन मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। मोक्ष कल्याणक के उपलक्ष्य में भगवान का अभिषेक किया गया तथा विश्व में सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हुए नित्य नियम पूजा के साथ शांतिधारा की गई। इसके पश्चात श्रीजी की अष्टद्रव्य से पूजा एवं विधान संपन्न हुआ।

    अध्यक्ष मुकेश जैन और इंद्रा जैन ने बताया कि निर्वाण कांड के उच्चारण के बाद मंत्रोच्चार के साथ भगवान मुनिसुव्रतनाथ का मोक्ष कल्याणक श्लोक —
    “वदि बारस फागुन मोक्ष गये, तिहूलोक शिरोमणि सिद्ध भये।
    सु अनन्त गुनाकर विघन हरी, हम पूजत है मनमोद भरी…”
    — का सामूहिक वाचन किया गया।

    पूर्व अध्यक्ष विजयपाल जैन के सानिध्य में श्रद्धालुओं ने 108 अर्घ्य अर्पित कर मोक्ष कल्याणक मनाया।

    इस अवसर पर विजयपाल जैन, सोनेश जैन, पारस जैन, जितेंद्र जैन, शीतल जैन, नत्थीलाल जैन, अशोक जैन, इंद्रा जैन, पूनम जैन, जूली जैन, किट्टू जैन, विधी जैन, मंजू जैन, अंजू जैन, उषा जैन, रिंकी जैन, अर्चना जैन, गुणमाला जैन, मालती जैन, सुषमा जैन और स्वेता जैन सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम के अंत में धर्मसभा आयोजित कर मोक्ष कल्याणक के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला गया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here