जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर अटल सेवा केंद्रों व विद्यालयों में आयोजित हुए जागरूकता शिविर,ग्रामीणों को दिलाई बाल विवाह न करने की शपथ
मिशनसच न्यूज, कठूमर। अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अलवर अनंत भंडारी जिला एवं सेशन न्यायाधीश के निर्देशानुसार कठूमर तालुका न्यायक्षेत्र में लगातार दूसरे दिन मोबाइल वैन द्वारा विधिक जागरूकता के प्रसार हेतु समारोहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विधिक सेवा समिति सचिव रूचि शर्मा ने बताया कि अटल सेवा केंद्र खेडामैदा, अटल सेवा केंद्र बसेठ, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बसेठ, अटल सेवा केंद्र बहतुकलां, महादेवी मंदिर धौलागढ़ एवं ग्राम पंचायत सुंड़याना में विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में उपस्थित ग्रामीणों को विभिन्न महत्वपूर्ण कानूनों की जानकारी प्रदान की गई।
पीएलवी तालेश्वर प्रसाद, योगेश चौहान एवं मोबाइल वैन प्रभारी पुरुषोत्तम शर्मा ने बाल विवाह, स्थायी लोक अदालत, कन्या भ्रूण हत्या, मध्यस्थता प्रक्रिया एवं निःशुल्क विधिक सहायता से जुड़ी सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान उपस्थित जनसमूह को सामाजिक कुरीति बाल विवाह नहीं करने की शपथ भी दिलाई गई।
शिविरों के दौरान खेडामैदा ग्राम विकास अधिकारी गोपाल सिंह, दानवीर सिंह, बसेठ विद्यालय प्रधानाचार्य सुनील मीणा, बहतुकलां सचिव सूर्यप्रकाश, सरपंच रामचरण यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने विधिक जागरूकता कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए उपयोगी बताया।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


