लक्ष्मी मैरिज होम में दो फरवरी को होगा रक्तदान कार्यक्रम
मिशनसच न्यूज कठूमर। कस्बे में वैश्य समाज कठूमर द्वारा एसएमएस अस्पताल जयपुर एवं जीवनधारा ब्लड बैंक अलवर के सहयोग से आगामी दो फरवरी को पांचवें रक्तदान शिविर का आयोजन लक्ष्मी मैरिज होम में किया जाएगा। शिविर की तैयारियों को लेकर वैश्य समाज के युवाओं द्वारा लगातार बैठकों का दौर जारी है।
वैश्य समाज के महामंत्री गगन खंडेलवाल ने बताया कि शिविर की तैयारियों को लेकर वैश्य समाज कठूमर के अध्यक्ष लोकेश जैन की अध्यक्षता एवं युवा अध्यक्ष रमाकांत खंडेलवाल के सानिध्य में बैठक आयोजित की गई। बैठक में रक्तदान शिविर का प्रभारी अनिल कूलवाल तथा सह प्रभारी सुरेश खंडेलवाल एवं शैलू अग्रवाल को बनाया गया है।
रजिस्ट्रेशन समिति में रविन्द्र खंडेलवाल, रवि जैन टिटपुरी एवं पारस जैन को शामिल किया गया है। वहीं प्रचार-प्रसार समिति में छैल बिहारी अग्रवाल, मनोज आमेरिया एवं ग्रीस बंसल को जिम्मेदारी दी गई है। शिविर में युवा वैश्य एवं महिला वैश्य समाज की टीम भी सहयोग करेगी।
आयोजकों द्वारा प्रत्येक रक्तदाता को उपहार एवं डोनर कार्ड देकर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही लगातार पांचवीं बार रक्तदान करने वाले रक्तवीरों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

