More
    Homeराजस्थानअलवरकठूमर में सफाई कर्मियों की हड़ताल से बिगड़ी सफाई व्यवस्था

    कठूमर में सफाई कर्मियों की हड़ताल से बिगड़ी सफाई व्यवस्था

    ठेका प्रथा खत्म करने की मांग पर सफाई कर्मियों का प्रदर्शन, नियमितीकरण को लेकर उठी आवाज

    कठूमर। नगरपालिका में ठेका प्रथा समाप्त कर सफाई कर्मियों को नियमित करने की मांग को लेकर ठेका सफाई कर्मचारी मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। हड़ताल के चलते कस्बे के मुख्य बाजारों, वार्डों और गलियों में जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए हैं, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    कठूमर सफाई कर्मचारी हड़ताल
    कठूमर सफाई कर्मचारी हड़ताल

    मंगलवार को बाल्मीकि सेना के बैनर तले सैकड़ों सफाई कर्मियों ने कस्बे में रैली निकालकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। रैली के बाद नगरपालिका कार्यालय के सामने सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं समाज के लोग शामिल हुए।

    प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे राजवीर हरिजन ने बताया कि नगरपालिका प्रशासन ने सफाई व्यवस्था का कार्य निजी ठेकेदार को सौंप रखा है। उनका आरोप है कि ठेकेदार नगरपालिका से बड़ी राशि प्राप्त कर रहा है, लेकिन सफाई कर्मियों को बेहद कम मानदेय दिया जा रहा है।

    सफाई कर्मियों का कहना है कि वर्षों से सेवा देने के बावजूद उन्हें स्थायी नहीं किया गया है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उन्हें भविष्य निधि (पीएफ), कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) जैसी आवश्यक सुविधाओं से वंचित रखा गया है। इसके अलावा साप्ताहिक अवकाश, सरकारी छुट्टियों तथा अन्य श्रमिक अधिकारों का लाभ भी नहीं मिल रहा है।

    प्रदर्शनकारियों ने बताया कि तीन दिन पूर्व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर प्रदेशभर में सफाई व्यवस्था से ठेका प्रथा समाप्त करने और सभी सफाई कर्मियों को नियमित करने की मांग की गई थी। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

    धरना-प्रदर्शन में बाल्मीकि सेना के पदाधिकारियों, सफाई कर्मचारियों एवं समाज के गणमान्य लोगों ने भाग लिया और कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया।

    उधर, हड़ताल के कारण कस्बे की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई क्षेत्रों में कचरे के ढेर जमा होने लगे हैं और दुर्गंध फैलने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से जल्द समाधान निकालने की मांग की है ताकि सफाई व्यवस्था सामान्य हो सके।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here