अशोका फाउंडेशन की पहल से स्वास्थ्य राहत, मरीजों को निःशुल्क ऑपरेशन व सुविधा
कठूमर। अशोका फाउंडेशन द्वारा 145वां निःशुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर गुरुवार 26 मार्च को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया जाएगा। यह शिविर जैन धर्मशाला (पुराना पोस्ट ऑफिस, मुख्य बाजार कठूमर) में लगाया जाएगा।
फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ. सोनिया धीरज जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में मोतियाबिंद से ग्रसित मरीजों की जांच कर ऑपरेशन के लिए चयन किया जाएगा। चयनित मरीजों के ऑपरेशन जयपुर में कराए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि मरीजों के लिए जांच, ऑपरेशन, चश्मा, भोजन, परिवहन और रहने की पूरी व्यवस्था निःशुल्क रहेगी। शिविर में आने वाले मरीजों को अपना मोबाइल नंबर, आधार कार्ड की दो प्रतियां, यदि कोई अन्य बीमारी की दवा चल रही हो तो संबंधित चिकित्सक की पर्ची एवं दवाइयां साथ लानी होंगी।
ऑपरेशन के बाद मरीजों के दो फॉलोअप भी किए जाएंगे—पहला एक सप्ताह बाद और दूसरा एक माह बाद। इसके पश्चात मरीजों को चश्मा वितरित किया जाएगा।
जैन समाज के अध्यक्ष मुकेश जैन एवं धर्म जागृति महिला मंडल अध्यक्ष इंद्रा जैन ने बताया कि शिविर के सफल आयोजन हेतु जैन समाज के स्वयंसेवक पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

