More
    Homeराजस्थानअलवरकठूमर में 21 से 28 जनवरी तक विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन

    कठूमर में 21 से 28 जनवरी तक विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन

    मोबाइल वैन के माध्यम से गांव-गांव पहुंचकर दी जा रही कानूनी (विधिक)  जानकारी

    मिशनसच न्यूज, कठूमर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार कठूमर न्यायक्षेत्र में 21 जनवरी से 28 जनवरी तक विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत तालुका विधिक सेवा समिति कठूमर की मोबाइल वैन विभिन्न ग्राम क्षेत्रों में पहुंचकर आमजन को कानूनी अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दे रही है।

    मोबाइल वैन अटल सेवा केन्द्र टिटपुरी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टिटपुरी, श्री श्याम डिजिटल लाइब्रेरी टिटपुरी तथा अटल सेवा केन्द्र बड़ोदाकान पहुंची, जहां विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में पैनल अधिवक्ता तेजसिंह राठी एवं पीएलवी तालेश्वर द्वारा जनमानस को बाल विवाह, कन्या भ्रूण हत्या, लोक अदालत, निःशुल्क विधिक सहायता एवं महिला अधिकारों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

    वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    तालुका विधिक सेवा समिति की सचिव रूचि शर्मा ने बताया कि अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति कठूमर उदय सिंह अलोरिया अपर जिला न्यायाधीश, एसीजेएम युधिष्ठर मीणा तथा बार अध्यक्ष सुभाष चंद्र अर्रुआ द्वारा विधिक जागरूकता मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

    उन्होंने बताया कि यह जागरूकता अभियान 28 जनवरी तक निरंतर जारी रहेगा, जिसके माध्यम से अधिक से अधिक ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी दी जाएगी।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here