More
    Homeराजस्थानअलवरकरंट की चपेट में आने से गाय की मौत, बिजली विभाग की...

    करंट की चपेट में आने से गाय की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर फूटा लोगों का गुस्सा

    बिजली लाइन पर सवाल: टूटे तार से करंट हादसा, जर्जर व्यवस्था सुधारने की उठी मांग

    अलवर। शहर के 60 फीट रोड स्थित सेक्टर-52 में शनिवार सुबह बिजली विभाग की कथित लापरवाही के चलते एक गाय की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली और उन्होंने जर्जर बिजली लाइनों को तत्काल बदलने की मांग उठाई।

    टूटे बिजली तार की चपेट में आई गाय

    स्थानीय निवासी उत्तम सिंह के अनुसार क्षेत्र में पेड़ों के बीच से गुजर रही बिजली लाइन को लेकर कई बार विभाग को शिकायत दी जा चुकी थी। इसके बावजूद स्थायी समाधान करने के बजाय केवल अस्थायी मरम्मत कर मामले को टाल दिया गया।

    बताया गया कि शनिवार सुबह करीब 7 बजे बिजली का तार टूटकर नीचे गिर गया। उसी दौरान वहां से गुजर रही एक गाय करंट की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    सूचना के बाद भी देर से पहुंचा विभाग

    हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत बिजली विभाग को सूचना दी, लेकिन काफी समय तक विभाग का कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे क्षेत्रवासियों में विभाग की कार्यशैली को लेकर नाराजगी और बढ़ गई।

    जर्जर लाइनों को बदलने की मांग

    स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते बिजली लाइन को सुरक्षित किया गया होता तो इस तरह की दुखद घटना टाली जा सकती थी। उन्होंने मांग की है कि क्षेत्र की जर्जर बिजली लाइनों को शीघ्र बदला जाए तथा मामले में जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय कर आवश्यक कार्रवाई की जाए।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here