माता मनसा देवी के पास धार्मिक सेवा समिति का सराहनीय सेवा कार्य
अलवर। धार्मिक सेवा समिति द्वारा आज दर्शनार्थियों की सुविधा एवं सेवा भाव को ध्यान में रखते हुए करणी माता पैदल मार्ग पर माता मनसा देवी के समीप एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण कर सेवा कार्य की सराहना की।
भंडारे के दौरान समिति के सेवादारों ने पूरी श्रद्धा और समर्पण के साथ व्यवस्था संभाली तथा आने-जाने वाले दर्शनार्थियों को प्रसादी वितरित की। आयोजन में मुख्य सेवादारों के रूप में गौरी शंकर विजय, राजेश सिद्ध एवं ठाकुरदास भोजवानी, मनोज विजय, मोहित पंडित, मुकेश विजय, सुनील शर्मा, नारायण साहीवाल, विश्वेश्वर विजय, दिलीप खंडेलवाल, दीपक अग्रवाल, दक्ष विजय, चंदन, ऋषभ, लक्ष्य, यश, समीर, नमन, भुवंश विजय, जतिन विजय, चंदन मोदी, मान्या विजय सहित अन्य सेवादारों ने विशेष सहयोग प्रदान किया।
इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने समिति के इस सेवा कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता को भी मजबूत करते हैं। भंडारे का आयोजन सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


