More
    Homeराजस्थानअलवरकलेक्ट्रेट में अंबेडकर जयंती कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने DBT से राशि की सौगात

    कलेक्ट्रेट में अंबेडकर जयंती कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने DBT से राशि की सौगात

    वर्चुअल कार्यक्रम में अंबेडकर जयंती पर लाभ, जिले में खातों में पहुंची सहायता राशि

    अलवर। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में मंगलवार को राज्य स्तरीय कार्यक्रम का वर्चुअल आयोजन किया गया, जिसका प्रसारण अलवर कलेक्ट्रेट सभागार में भी किया गया।

    राज्य स्तरीय कार्यक्रम जयपुर के भवानी निकेतन ग्राउंड में आयोजित हुआ, जहां मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के 80 लाख पेंशनभोगियों और 5.54 लाख पालनहार लाभार्थियों के खातों में 1,363 करोड़ रुपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की।

    जिले में करोड़ों की राशि का हुआ हस्तांतरण

    जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत अलवर जिले के 2 लाख 28 हजार 417 लाभार्थियों के खातों में 89 करोड़ रुपये तथा पालनहार योजना के 18 हजार लाभार्थियों को 2.25 करोड़ रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की गई।

    छात्रावास का वर्चुअल शिलान्यास

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अलवर के राजकीय महाविद्यालय स्तरीय आर्थिक कमजोर वर्ग बालिका छात्रावास का वर्चुअल शिलान्यास भी किया। साथ ही राज्य स्तर पर 10 नए छात्रावासों का लोकार्पण और 17 छात्रावासों का शिलान्यास किया गया।

    गरीब कल्याण को बताया प्राथमिकता

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता गरीब कल्याण और सामाजिक सुरक्षा है। उन्होंने कहा कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना ही सरकार का उद्देश्य है। उन्होंने बाबा साहेब के विचारों को ‘अंत्योदय’ के संकल्प की प्रेरणा बताते हुए समावेशी और सशक्त राजस्थान के निर्माण पर जोर दिया।

    जिला स्तरीय कार्यक्रम में अधिकारी रहे मौजूद

    अलवर कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में जिला कलक्टर, प्रशासनिक अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे और राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here