कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे वोट चोर – गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान को गति देने के लिए अलवर शहर विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक अध्यक्षों, मंडल प्रभारियों और मंडल अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई
मिशन सच न्यूज़, अलवर। कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे “वोट चोर – गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान को गति देने के लिए अलवर शहर विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक अध्यक्षों, मंडल प्रभारियों और मंडल अध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक मौजपुर हाउस में आयोजित की गई।
कांग्रेस प्रवक्ता रिपुदमन दमन गुप्ता ने बताया कि बैठक के मुख्य अतिथि एआईसीसी कोऑर्डिनेटर के.के. शास्त्री थे तथा इसकी अध्यक्षता कांग्रेस जिला अध्यक्ष योगेश मिश्रा ने की। बैठक में अब तक की प्रगति की समीक्षा की गई और अभियान को जन-जन तक पहुँचाने की नई रणनीति बनाई गई। ब्लॉक और मंडल स्तर पर पदाधिकारियों को विशेष जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं और आम जनता को अभियान से सीधे जोड़ने के लिए नए कार्यक्रम तय किए गए।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष योगेश मिश्रा ने कहा कि “कांग्रेस कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता ही इस आंदोलन की सबसे बड़ी ताकत है। हमें संगठित होकर जनता की आवाज को बुलंद करना है।” वहीं, के.के. शास्त्री ने कहा कि “यह लोकतंत्र की रक्षा का अभियान है। वोट चोरी कर सत्ता में बैठे लोगों को जनता कभी माफ नहीं करेगी।”
बैठक में विजेंद्र सिंह महलावत, ब्लॉक अध्यक्ष जे.डी. आर्यन, प्रीतम मेहंदीरत्त, हीरेंद्र शर्मा, नरेंद्र शर्मा, जीत कौर सागवान, पप्पू भाई प्रधान, मुकेश सारवान, राकेश बैरवा, अंकित गोयल, रमन सैनी, शोभा साहू, सुदर्शन अरोड़ा, सुबे सिंह यादव, धर्मेंद्र खटीक, मुकेश शर्मा, देवेंद्र शर्मा, दीपक राज सोनी, जमशेद खान, राम प्रकाश शर्मा, योगेश मीणा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।