More
    Homeराजस्थानअलवरकांग्रेस ने विश्राम चौधरी को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग का प्रदेश...

    कांग्रेस ने विश्राम चौधरी को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग का प्रदेश सचिव बनाया

    नई जिम्मेदारी मिलने पर विश्राम चौधरी ने कांग्रेस पार्टी नेतृत्व का जताया आभार

    कठूमर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अलवर जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता विश्राम चौधरी को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

    विश्राम चौधरी को प्रदेश सचिव बनाया
    विश्राम चौधरी को प्रदेश सचिव बनाया

    नई जिम्मेदारी मिलने पर विश्राम चौधरी ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व मंत्री विक्रम स्वामी, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, भंवर जितेन्द्र तथा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह दायित्व सौंपा है, उस पर पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

    विश्राम चौधरी इससे पहले अलवर जिला कांग्रेस कमेटी में जिला सचिव के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में वे कठूमर विधानसभा क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ के प्रभारी के रूप में भी कार्य कर रहे हैं।

    उनकी नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की उम्मीद जताई।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here