More
    Homeराजनीतिकांग्रेस ने असम विधानसभा चुनाव के लिए कौनसी रणनीति बनाई

    कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनाव के लिए कौनसी रणनीति बनाई

    नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में बेहतर परिणाम से उत्साहित कांग्रेस ने अब असम विधानसभा चुनाव के लिए नई रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। कांग्रेस की असम इकाई के अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने कहा कि पार्टी असम में​ विधानसभा चुनाव 16 दलों के संयुक्त विपक्षी मोर्चे के तहत लड़ेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के साथ ही मोर्चे के अन्य सदस्य सभी जिलों में अपना आधार मजबूत करने के लिए काम करेंगे।
    बोरा ने पत्रकारों को बताया कि हम 2026 का राज्य विधानसभा चुनाव संयुक्त विपक्षी मोर्चे के साथ मिलकर लड़ेंगे। चुनाव तक सभी दल अपना संगठनात्मक आधार बढ़ाने पर काम करते रहेंगे।

    मोर्चे में शामिल दलों को प्रभाव के आधार पर मिलेंगी सीटें 

    असम कांग्रेस के अध्यक्ष बोरा ने कहा कि मोर्चे में शामिल होने का अर्थ किसी भी चुनाव में सीटों का समान बंटवारा नहीं है। उन्होंने कहा कि विपक्षी मोर्चे के सदस्य दलों को उनकी संख्या, पृष्ठभूमि और निर्वाचन क्षेत्रों के इतिहास के अनुसार सीटें दी जाएंगी। विपक्षी मोर्चे में असम जातीय परिषद, आम आदमी पार्टी (आप), तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) शामिल हैं।

    पार्टी नेता जितेन्द्र सिंह ने ली बैठक 

    कांग्रेस नेता बोरा ने कहा कि पार्टी राज्य में सभी विधानसभा सीटों पर आगामी उपचुनाव लड़ेगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव जितेंद्र सिंह के साथ पार्टी नेताओं की बुधवार को संपन्न हुई तीन दिवसीय बैठक पर बोरा ने कहा कि विधानसभा और पंचायत सीटों के परिसीमन के बाद की रणनीतियों पर चर्चा की गई।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here